UPSC CAPF AC Notification 2026 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सहायक कमांडेंट 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में कुल 349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
BSF – 108 पद
CRPF – 106 पद
ITBP – 12 पद
SSB – 53 पद
CISF – 70 पद
योग्यता और आयु सीमा
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी।
आयु 20 से 25 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)।
उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
शारीरिक और मेडिकल मानकों को पूरा करना अनिवार्य।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 12 मार्च 2026 (शाम 6 बजे तक)
लिखित परीक्षा: 19 जुलाई 2026

आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 200 रुपये शुल्क रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और इंटरव्यू की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
