देहरादून: चौधरी फार्म हाउस में शनिवार 14 फरवरी 2026 को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास ने समाज की एकता, संगठन और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत और समृद्ध बना सकता है।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक धनंजय जी ने अपने संबोधन में समाज को जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और राष्ट्रहित में कार्य करने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भारती पांडे ने समाज निर्माण में महिला शक्ति की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और मातृशक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक जोगेंद्र सिंह पुंडीर ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रहित के संदेश को मजबूत करने का प्रयास किया गया।