देहरादून : राजधानी देहरादून आज एक यादगार संगीतमय संध्या के लिए पूरी तरह तैयार है। मशहूर सूफी गायक गीतकार और कवि डॉ. सतिंदर सरताज अपने बहुचर्चित ‘हेरिटेज इंडिया टूर 2025-26’ के तहत शहर पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम से पहले उन्होंने देर रात दरबार साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।
एक मार्च को परेड ग्राउंड में होने वाले इस लाइव शो में सरताज अपने लोकप्रिय सूफियाना और लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। उनकी गायकी की पहचान भावपूर्ण शब्द, गहरी संवेदनाएं और शास्त्रीय संगीत की मधुर छटा श्रोताओं को एक अलग ही अनुभव कराएगी।

कार्यक्रम को लेकर युवाओं सहित संगीत प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं…ताकि दर्शक इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद उठा सकें।
