नैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह हुआ…जिसमें अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 10 हो गई है।
शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ न्यायाधीश और अधिवक्ता मौजूद रहे। इसमें शामिल थे न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय और महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर। साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता भी समारोह में उपस्थित थे।
इस मौके पर बड़े पैमाने पर परिवारजन, पत्रकार और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश नरेंद्र कल यानी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 से उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला था। न्यायमूर्ति जी नरेंद्र एक उत्कृष्ट एनसीसी कैडेट और जूडो खिलाड़ी रहे हैं…और पढ़ाई के समय कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं।
