पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट में शुक्रवार तड़के भूस्खलन ने एक युवक की जान ले ली। रसगाड़ी क्षेत्र के ओजपाली तोक में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर नीचे गिरने से ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान में सो रहे 22 वर्षीय भुवन जोशी मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत राजस्व विभाग और पुलिस को दी। राजस्व और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया…लेकिन तब तक युवक की जान नहीं बचाई जा सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तहसीलदार पिंकी आर्या ने बताया कि मृतक के परिजनों को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है। घटना से परिजन और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
