देहरादून (उत्तराखंड): राज्य के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस हरिपुर-क्वानू-मीनस मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 36 लोग सवार थे। हादसा पास देते समय हुआ माना जा रहा है। बताया गया कि ड्राइवर ने दूसरे वाहन को पास करते समय बस सड़क से बाहर चला गई और खाई में जा गिरी। बस का नंबर एचपी66 ए 2588 है। चालक दिनेश शर्मा और कंडक्टर जगदीश चंद थे।

मौके पर पुलिस और SDRF की टीमें रवाना की गई हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर लगातार प्रयास कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से दुर्घटना के कारण सावधानी बरतने और सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।
