हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक तीरंदाजी कोच पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना दीपावली के आसपास की है, लेकिन पीड़िता डर और धमकी के कारण अब तक चुप रही।
पुलिस के अनुसार, छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है और तीरंदाजी सीख रही थी। आरोप है कि कोच ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया और किसी को बताने पर धमकी दी।
कुछ समय बाद छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस टीम जब आरोपी के घर पहुंची तो वह फरार मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और किराये पर यहां रह रहा था।

इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।
