देहरादून: उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया छह मार्च से शुरू होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
चारधाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं…जो इस वर्ष 19 अप्रैल को है।
सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शुरुआत में ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा…जबकि यात्रा आरंभ होने पर ऑफलाइन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने स्पष्ट किया कि पंजीकरण शुल्क का प्रस्ताव था, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली।
श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! बिना शुल्क शुरू होगी चारधाम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
