चमोली जिले के सामने आया है, जहां एक पूर्व सैनिक की जान चली गई। यह हादसा नंदकेशरी-चिड़िगा मोटर मार्ग पर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, कोठी गांव निवासी 43 वर्षीय दर्शन सिंह शुक्रवार रात अपनी कार से चिड़िगा गांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदकेशरी से करीब एक किलोमीटर पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर मिलते ही चिड़िगा, चेपडों और कोठी गांव के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। रात का समय और खाई की गहराई के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और शव अंदर फंसा हुआ था, जिसे निकालने में करीब तीन घंटे का समय लगा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी हैं।