उत्तरकाशी: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास आज उत्तरकाशी पहुंचे। दोनों ने हेलीकॉप्टर से गंगनानी का रुख किया और वहां मां यमुना के तट पर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद दोनों खरसाली में स्थित यमुना के शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना हुए। खरसाली में वे यमुना के दर्शन करेंगे और विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेंगे।
