देहरादून: देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी मंत्रियों से राज्य के विकास कार्यों में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश की जानकारी मंत्रिमंडल को दी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के संदेश का औपचारिक वाचन किया।
प्रधानमंत्री के इस संदेश पर मंत्रिमंडल ने आभार व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार के लिए प्रेरणादायक बताया। मंत्रियों ने कहा कि यह शुभकामना संदेश प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए ऊर्जा प्रदान करेगा।

