CM Yogi in Kotdwar, blessings of Siddhabali Baba and met his sister in Gadighat
कोटद्वार(samvaad365): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज Kotdwar पहुंचे…जहां उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में माथा टेककर सिद्धबली बाबा का आशीर्वाद लिया। दोपहर करीब 2:45 बजे वे ग्रास्टनगंज हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे और सीधे मंदिर पहुंच गए।

मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने उनका स्वागत किया। योगी आदित्यनाथ ने सिद्धबली बाबा के समक्ष नतमस्तक होकर करबद्ध प्रार्थना की और कुछ समय मंदिर में ही व्यतीत किया।
सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पौड़ी प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया था। मुख्यमंत्री की एंट्री से कुछ देर पहले ही आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और पुलिस ने पूरे परिसर में तैनाती बढ़ा दी थी।
परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदना
मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Kotdwar के गाड़ीघाट क्षेत्र में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर पहुंचे। उन्होंने बहनोई ओमप्रकाश रावत के निधन पर परिवार को सांत्वना दी और बहन को ढांढस बंधाया।
गाड़ीघाट क्षेत्र में भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन ने कुछ मार्गों पर रूट डायवर्ट किया था, कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए और वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से रोकी गई।
