देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रचार के लिए मांग लगातार बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पहली बार 6 अप्रैल को बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
कार्यक्रम के तहत सीएम धामी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। इसके बाद बंगांव में रोड शो करेंगे और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता, नकलरोधी कानून और धर्मांतरण रोकथाम जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। साथ ही उत्तराखंड में किए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखेंगे।
सीएम धामी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बंगाल चुनाव में धामी की सक्रियता पार्टी के लिए अहम साबित हो सकती है।
