खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के खेतलसंडा में आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम उनके पिता स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 715 लाख रुपये से बनी सीएसडी कैंटीन और 162 लाख रुपये की लागत से बने सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है और उनके पिता के विचार आज भी उन्हें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिकों का सम्मान और उनके परिवारों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता, नौकरी और अन्य सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
