देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मथुरा में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटने से हुए हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें धैर्य और संबल प्रदान करें।
इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

