देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खुद मैदान में उतरकर क्रिकेट खेला और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों के लिए जरूरी होते हैं। इससे युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और आगे बढ़ने की भावना विकसित होती है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही युवाओं से खेलों में हिस्सा लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

