पंतनगर : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड की संस्कृति की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक टोपी भी उन्हें पहनाई। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर प्रशासन और भाजपा के कई पदाधिकारी व अधिकारी भी मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर पहले से ही सुरक्षा और व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया।

