श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अग्निवीरों के लिए विशेष डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किया है। यह कोर्स गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडाउन के साथ हुए समझौते के तहत संचालित किया जा रहा है।
इस योजना के तहत अग्निवीर बैच AV-08 के प्रशिक्षु 25 अप्रैल तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने की अपील की है।
यह पाठ्यक्रम अग्निवीरों को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि पंजीकरण शुल्क 500 रुपये और उपयोगकर्ता शुल्क 150 रुपये, यानी कुल 650 रुपये निर्धारित किया गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी online.hnbgu.ac.in/defe2026 पर जाकर सीधे अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

