देहरादून : उत्तराखंड की Pushkar Singh Dhami सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अपने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति के साथ-साथ विकास कार्यों के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंप दी है। राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद कुल 11 मंत्रियों को यह दायित्व दिया गया है। अब ये मंत्री अपने-अपने जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी करेंगे और कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करेंगे।
सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj को दी गई है…जिन्हें हरिद्वार जिले का प्रभारी बनाया गया है। हरिद्वार में वर्ष 2027 में अर्धकुंभ का आयोजन होना है, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सतपाल महाराज की भूमिका बेहद अहम हो गई है। उनके पास पहले से लोक निर्माण, पर्यटन, संस्कृति, सिंचाई सहित कई बड़े विभाग हैं।
कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi को टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग दो जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यह जिम्मेदारी खास मानी जा रही है…क्योंकि रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम स्थित है…जहां हर साल भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
डॉ. Dhan Singh Rawat को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में उनके पास शिक्षा और सहकारिता जैसे अहम विभाग हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal को देहरादून जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वह राजधानी क्षेत्र में विकास कार्यों की सीधी निगरानी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री Rekha Arya को पिथौरागढ़ जिले का प्रभार दिया गया है, जबकि पहले उनके पास नैनीताल जिला था। सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी जिले का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे रुद्रप्रयाग संभाल रहे थे।
खजान दास को नैनीताल जिले का प्रभारी बनाया गया है। लंबे अंतराल के बाद मंत्री बने खजान दास को अहम जिम्मेदारी दी गई है। नए कैबिनेट मंत्री Bharat Chaudhary को एक साथ चमोली और चंपावत दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है…जो सरकार के भरोसे को दर्शाता है।
हरिद्वार से विधायक और कैबिनेट मंत्री Madan Kaushik को पौड़ी जिले का प्रभारी बनाया गया है। वहीं प्रदीप बत्रा को ऊधम सिंह नगर जिले की जिम्मेदारी दी गई है…जो राज्य के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण जिलों में शामिल है।


भीमताल विधायक और मंत्री राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
