BOB Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस अधिनियम के तहत 2025-26 के लिए अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में 2700 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर से 1 दिसंबर, 2025 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्यों के अनुसार रिक्तियों का विवरण
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र सीटों की संख्या
आंध्र प्रदेश 38
असम 21
बिहार 47
चंडीगढ़ (यूटी) –
छत्तीसगढ़ 12
दादरा और नगर हवेली (यूटी) 48
दिल्ली (यूटी) 5
गोवा 119
गुजरात 10
हरियाणा 400
जम्मू और कश्मीर 36
झारखंड 5
कर्नाटक 15
केरल 440
मध्य प्रदेश 52
महाराष्ट्र 56
मणिपुर 2
मेघालय 297
मिजोरम 5
ओडिशा 29
पुडुचेरी (यूटी) 6
पंजाब 96
राजस्थान 215
तमिलनाडु 159
तेलंगाना 154
उत्तर प्रदेश 307
उत्तराखंड 22
पश्चिम बंगाल 104
कुल 2700
पात्रता मानदंड
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
SC/ST: 0
दिव्यांगजन: 400 + GST
सामान्य/OBC/EWS: 800 + GST
चयन प्रक्रिया
प्रशिक्षुओं का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और राज्य की स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को सभी चरणों में सफल होना अनिवार्य है।
स्टाइपेंड
चयनित प्रशिक्षु को 1 वर्ष की नियुक्ति अवधि के दौरान ₹15,000 प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षु किसी अन्य भत्ते या लाभ के पात्र नहीं होंगे।
