बाजपुर : उधम सिंह नगर के बाजपुर में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपने रिश्तेदार से मिलने घर पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए परिवार के सदस्यों, महिलाओं और एक बुजुर्ग को भी चोटें आईं।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
