देहरादून : देहरादून से यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। Doon-Delhi Expressway के शुरू होने के बाद अब बसों का किराया भी घटा दिया गया है…जिससे सफर और सस्ता हो गया है।
जानकारी के मुताबिक वाया एक्सप्रेसवे चलने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 रुपये कर दिया गया है। वहीं एसी बस का किराया 704 से घटकर 557 रुपये और साधारण बसों का किराया 420 से कम होकर 355 रुपये हो गया है।
गौरतलब है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Doon-Delhi Expressway का उद्घाटन किया था, जिसके बाद इसे आम वाहनों के लिए खोल दिया गया। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब देहरादून से दिल्ली का सफर करीब 3 घंटे में पूरा हो रहा है…जो पहले 5 घंटे तक का होता था।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस रूट पर करीब 16 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। ट्रायल के दौरान बसों ने कम समय में यात्रा पूरी की…जिससे खर्च में भी कमी आई है।

परिवहन निगम का कहना है कि किराया घटने से यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
