देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर ने करुणा, शांति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम और आत्मसंयम जैसे मूल्यों का संदेश दिया…जो समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं। उनके सिद्धांत समाज में नैतिकता, सदाचार और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि भगवान महावीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक शांतिपूर्ण और समरस समाज के निर्माण में योगदान दें।
