देहरादून: उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में खतरा बढ़ गया है। पिछले 72 घंटों में मौसम के तेजी से बदले मिजाज के बाद हिमस्खलन का जोखिम बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने राज्य के तीन जिलों—उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़—के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Avalanche Alert के अनुसार इन जिलों को डेंजर लेवल-3 श्रेणी में रखा गया है, जिसे मध्यम से उच्च जोखिम माना जाता है। यह चेतावनी 21 मार्च से 22 मार्च तक प्रभावी रहेगी। खासतौर पर उन इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है, जहां पहले भी हिमस्खलन की घटनाएं हो चुकी हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। नई बर्फ की परत और पुरानी जमी बर्फ के बीच असंतुलन बनने से Avalanche Risk बढ़ जाता है। इसी वजह से समय रहते यह चेतावनी जारी की गई है।
Disaster Management Department ने प्रशासन और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बर्फीले इलाकों में अनावश्यक आवाजाही से बचने, छतों पर जमा बर्फ हटाने और फिसलन वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
High Altitude Areas में रहने वाले लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन ने 2700 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वालों को कुछ समय के लिए निचले इलाकों में जाने की सलाह दी है।

साथ ही ट्रेकर्स और पर्यटकों को पुराने Avalanche Zone से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
