युवा-कवि पत्रकार जगमोहन ‘आज़ाद’ को मिलेगा चंद्र कुँवर मेघदूत सम्मान

August 27, 2019 | samvaad365

नई दिल्ली: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के जन्में युवा कवि-पत्रकार जगमोहन आज़ाद को दिल्ली चंद्र कुँवर मेघदूत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। पिछले बीस वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हैं जगमोहन आज़ाद अभी सहारा न्यूज चैनल में दिल्ली में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत है। उनके तीन कविता संग्रह,एक बाल कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके है। जगमोहन ने हिंदी के सुप्रसिद्ध आलोचक डॉक्टर नामवर सिंह के सानिद्ध में गढ़वाली कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल पर ‘प्रकृति के कवि चन्द्रकुंवर बर्त्वाल’ पुस्तक का संपादन किया हैं। जिसके लिए उन्हें हिमवंत संस्था द्वारा नयी दिल्ली में 31 अगस्त को चंद्र कुँवर बर्त्वाल मेघदूत सम्मान प्रदान किया जाएगा।

जगमोहन आज़ाद उत्तराखंड के लोक कलाकारों के जीवन परिवेश पर शोध करने वाले पहले शोधकर्ता है। जो अभी हाल ही में ‘लोक की बात’ नाम से प्रकाशित हुआ हैं। जगमोहन ‘आज़ाद’ ने दिल्ली दूरदर्शन में रहते हुए सबसे कम उम्र में वरिष्ठ कवि और दूरदर्शन के पूर्व निदेशक स्वं. कुबेर दत्त के साथ निदेशक सहायक की भूमिका में ‘किताब की दुनिया’ कार्यक्रम का निर्माण किया। वह ‘पत्रिका’, ‘सृजन’, ‘कला परिक्रमा’ और ‘आप और हम’ जैसे कार्यक्रमों के सहायक भी रहे हैं। इसी के साथ जगमोहन उत्तराखंडी सिनेमा और उत्तराखंड की लोक विरासत पर भी शोध कर रहे हैं। वह साहित्य कला एवं फिल्म से जुड़े लगभग चार सौ लोगों के साक्षात्कार कर चुके हैं।

हिमवंत चंद्र कुँवर बर्त्वाल स्मृति मंच के संस्थापक सचिव पृथ्वी सिंह केदारखंडी ने बताया कि हिमवंत कवि चन्द्रकुँवर बर्त्वाल जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त, 2019 (शनिवार) अपराह्न 04 बजे से गढ़वाल भवन (भगीरथी हॉल), वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक,  पंचकुइयां रोड,  नई दिल्ली में गढ़वाली काव्य संग्रह “धार मा कु गौं छ म्यारु” का लोकार्पण होना सुनिश्चित किया गया है। जिसमें हिंदी अकादमी दिल्ली सरकार  के सौजन्य से “हिमवंत” (चंद्र कुँवर बर्त्वाल स्मृति मंच) एवं रुद्प्रयाग जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में हिमवंत कवि सम्मेलन, सार्वभौमिक संस्था की शानदार प्रस्तुति “अब क्या होलु”(हास्य नाटिका) एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन भी सम्मिलित है। जिसमें हिमवंत संस्था द्वारा युवा कवि-पत्रकार जगमोहन आज़ाद को चन्द्र कुँवर बर्त्वाल मेघदूत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ साहित्य-संस्कृति से जुड़ी कई हस्तियों को सम्मान भी किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें-लद्दाख में पीडीपी छोड़ कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

यह खबर भी पढ़ें-अब देहरादून में प्लास्टिक कचरे से बनेगा डीजल… IIP में प्लांट का हुआ उद्घाटन

संवाद365/मयंक आर्य

40805

You may also like